सिद्धार्थनगर जिले की बाँसी नगर पालिका अध्यक्ष चमनआरा राईनी को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय महा सचिव बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बांसी इद्रीश पटवारी के नेतृत्व में उनके आवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ताओं ने महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया वहीं मीडिया से बात करते हुए महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव चमन आरा राईनी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष जूही सिंह का आभार व्यक्त किया। नई जिम्मेदारी को लेकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने की बात कही लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के द्वारा किए गए इंडिया गठबंधन के साथ पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सदैव तैयार रहने के लिए कहा देश व प्रदेश में महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए काम करने की बात कही। देश का नाम इंडिया से भारत बदलने को लेकर कहा संविधान में267 बार इंडिया शब्द का उल्लेख किया गया है छोटे पैसों से लेकर दो हजार रूपए के नोटों पर भी इंडिया लिखा है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहना चाहूंगी कि अगर आप इस प्राकार का कोई निर्णय लेते हैं तो वह ग़लत है।