सांसद जगदम्बिका पाल एवं विधायक विनय वर्मा व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान भी मौजूद रहें।
सरताज आलम
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।
स्थानीय राजस्थान अतिथि भवन में बुद्धवार को आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रही राज्य महिला आयोग के सदस्य अर्चना चंद्रा को विशिष्ट अतिथि व कार्यक्रम आयोजकों ने फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें बुकें भेंट की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अर्चना चंद्रा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल लाने से माताओं-बहनों का सम्मान बढ़ गया है। यह कानून महिला सशक्तिकरण की राह मज़बूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। अब महिलाएं भी 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ त्रिस्तरीय पंचायत व नगर पंचायत की भांति सांसद व विधायक बन सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने उज्ज्वला योजना, स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्य मंत्री आरोग्य मेला, स्वच्छ भारत अभियान समेत केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं पर विस्तार से अपनी बात कहीं। कार्यक्रम को लेकर सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि भारत की आजादी के साथ ही महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया। महिलाएं दुनिया की आधी आबादी हैं। दुनियाभर की संसद में महिलाओं की भागीदारी 24 प्रतिशत है लेकीन विडम्बना है कि भारत में उनकी अपने ज्यादातर अधिकारों की जंग आज भी जारी है। आधी आबादी को आधे का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार है जिसके लिए उसकी लंबी लड़ाई अभी बाकी है। हालांकि भारत सरकार ने 33% आरक्षण पर बिल लाकर उस लड़ाई को सहज बनाने की पहल की है जो सराहनीय कदम है। भारत अब पिछड़ा देश नही रहेगा वह अमेरिका, जापान, योरोप, आदि देशों से आगे बढ़कर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें लोक सभा व विधान सभा में पहुँचाने का कार्य करेगी, जिससे वह घर गृहस्थी में ही कैद न रहकर पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल सकें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से परिवर्तन कर रहा है। आज महिलाओं के पक्ष में तेजी से फैसले लिए जा रहे है। साथ ही उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अब महिलाओं को उनका अधिकार मिल रहा है। अपराध नियंत्रण को लेकर थानों में महिला डेस्क की स्थापना की गयी है। कार्यक्रम को लेकर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि देश में हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता पुरुषों के समकक्ष है और महिलायें अपनी प्रतिभा से हर वर्ग, क्षेत्र, समुदाय में अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम हुई है। हमें ख़ुशी है कि शोहरतगढ़ ब्लॉक की प्रमुख श्रीमती प्रीति यादव व बढ़नी ब्लाक की प्रमुख मीनाक्षी चौधरी से लेकर नगर अध्यक्ष श्रीमती उमा अग्रवाल भी एक महिला ही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री मोनी पाण्डेय ने महिला आरक्षण विधेयक पर विस्तार से चर्चा कर राजनीतिक इतिहास पर भी बृहद ब्याख्या की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से अपनी बात की शुरुआत कर अनेक महिला नेत्रियों के नाम के साथ सुषमा स्वराज के भी व्यक्तित्व को लेकर अपने विचार रखें। साथ ही उन्होंने समाज से जुड़ी महिलाओं को वोट करने की बात कही न कि घूंघट में रहने वाली महिलाओं को। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, सांसद प्रतिनिधि एस0पी अग्रवाल, भाजपा नेत्री श्रीमती साधना चौधरी, शोहरतगढ़ चैयरमैन उमा अग्रवाल, बढ़नी चैयरमैन सुनील अग्रहरि, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्रा, प्रधान संगठन बढ़नी ब्लाक अध्यक्ष बबलू चौबे, भाजपा नेता सुधांशु बोरा, शोहरतगढ़ ब्लाक प्रमुख प्रीति यादव, अनीता जायसवाल, रमेश मणि त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अन्त मे उपहार स्वरूप महिलाओं को अंग वस्त्र भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा सिंह दूबे ने किया। इस दौरान चैयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, भाजपा नेता सुधांशु बोरा, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश, प्रधान शिवा तिवारी, रविन्द्र शर्मा, पंकज चौबे, गंगा मिश्रा, पूर्व प्रधान रामचंद्र शुक्ल, शिवशक्ति शर्मा, पिन्टू मौर्य, रोशन श्रीवास्तव, विवेक पाण्डेय, अनिल अग्रहरी, इंजी० अमित यादव, परागराम यादव, योगेन्द्र तिवारी, सभासद अनूप कसौधन, राजकुमार मोदनवाल, बबलू गौड़, दिनेश कुमार, रामजी यादव, घनश्याम गुप्ता, राजू बाबा, अभिलाष मिश्रा, संगीता यादव, सरिता सिंह, मालती चौधरी, सरिता यादव, मुन्ना देवी, दुर्गावती देवी, हलीमुन्निशा, पूजा, ध्रुव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहें।