📅 Published on: October 20, 2023
kapilvastupost
ब्लाक संसाधन केन्द्र बढ़नी में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एलिम्कों कानपुर के सहयोग से 78 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उपरकण वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें सांसद जगदम्बिका पाल एवं विधायक विनय वर्मा ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर इस आयोजन का विधिवत शुरुआत किया।
इस दौरान दिव्यांग जनों के बीच कान का मशीन, सी0पी0 चेयर, व्हील चेयर, बैशाखी, बच्चों को ट्राई साइकिल, रोलेटर, ब्रेल कीट आदि उपरकरणों का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम का संयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया तथा कार्यक्रम के ज़िला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी जी रहें। इसके साथ में अन्य सम्मानित शिक्षकों के साथ एलिम्को की ओर से ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, आदर्श द्विवेदी, ऋषभ पाण्डेय, देवेन्द्र यादव, चंद्रमौली पाण्डेय सभी सम्मानित जनों की उपस्थिति रहीं।