📅 Published on: October 20, 2023
त्योहारों के समय प्रशासन साल दर साल जिलास्तर से लेकर थाना लेवल पर बैठकें होती हैं शासन और प्रशासन द्वारा हमेशा स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किये जाते हैं लेकिन जमीन पर होता कुछ और है |
इस बार दुर्गा विसर्जन त्यौहार पर अपरम्परागत रूप से राजकुमार जैसवाल पूर्व सिनेमाहाल मालिक के घर से सोनू पहलवान के घर तक जाने वाली सड़क पर एक टूटे घर के बीच दुर्गा प्रतिमा बैठा दिया गया है जो अल्पसंख्यक त्योहारों के लिए बनाये गए रूट पर पड़ता है |
क़स्बा शोहरतगढ़ में हिन्दू और मुस्लिम समाज के त्योहारों का अलग अलग रूट निर्धारित है जिसे देखते हुवे किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए प्रशासन को कदम उठाने की आवश्यकता है |
सरताज आलम
यूं तो तेज साउण्ड सहित छोटे-छोटे विवाद शोहरतगढ़ में त्योहारों पर होते रहते थे, जिसको समझदारी से प्रशासन निस्तारण कर माहौल को खुशनुमा बनायें रखते थे।
लेकिन इस एक वर्ष में बीते दशहरा पर्व से अब इस समय के दशहरा पर्व के बीच में पड़ने वाले सभी त्योहारों में विवाद को निस्तारित करने के बजाय सर्वाधिक नगरवासियों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी आवाज को डरा-धमका कर लगातार दबाया जा रहा है।
जिसे लेकर नगरवासियों में शोहरतगढ़ पुलिस का दहशत ब्याप्त है। शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च के दौरान ए शिकायतें करने के जवाब में डीएम पवन अग्रवाल एसपी अभिषेक अग्रवाल ने आश्वासन दिया है कि बगैर भेद-भाव के शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के लिए शोहरतगढ़ पुलिस को निर्देशित किया गया है।
जो स्थानीय पुलिस की कार्य प्रणाली से संतुष्ट न हों वह नगरवासी हमसे सम्पर्क कर अपनी परेशानी बता सकते हैं। उच्च अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कोई भी किसी प्रकार का विवाद आपस में नहीं करेगा अन्यथा विवाद करने वालों पर कार्रवाई तत्काल की जायेगी।
एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया है कि गांधी नगर के विवाद को निस्तारित कर दिया गया है, अब वहां कोई समस्या नहीं है। वहीं कस्बा इंचार्ज रमा शंकर पाण्डेय ने बताया है कि रमेश जगनानी बनाम भोलानाथ मेडिकल स्टोर का विवाद निस्तारित कर दिया गया है और शिकायतों का भी निस्तारण किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा है कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी हमारी है। थानाध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील की है कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।