📅 Published on: October 25, 2023
सरताज आलम
शोहरतगढ़़ विधायक विनय वर्मा ने दुर्नगा पूजा के अवसर पर विधान सभा क्षेत्र के जिगना ,कठेला , पकड़ी , चिल्हिया , पकदिह्वा सहित नगर पंचायत बढ़नी एवं आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में रवि अग्रवाल, सिद्धार्थ पाठक और प्रदीप कमलापुरी की मौजूदगी में विगत दिन को दुर्गा पूजा, दशहरा के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु एवं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कस्बा बढ़नी में पैदल गश्त किया गया |
आमजन से संवाद स्थापित कर लोगों से आपस में सौहार्द बनाये रखने की अपील किया गया। वहीं विधायक ने दुर्गा पूजा के पंडालों में माथा टेककर माता का आशिर्वाद भी लिया। इस दौरान लोगों को शारदीय नवरात्र की बधाई भी दी |
इस दौरान राजू शाही, सन्तराम गुप्ता, संजय मित्तल, दुर्गेश कमलापुरी, दुर्गेश पाण्डेय, मनोज सोनी, दुर्गेश वरुण, राजन पाण्डेय, सरजू जायसवाल, कलीम खान, विवेक गुप्ता, त्रिजुगी अग्रहरी, उपेन्द्र पाण्डेय, राजन श्रीवास्तव, सूरज सोनी, संजय कसौधन, कुलदीप चौधरी, विष्णु सिंह, राजू शाही, रामदास मौर्या, अजय वरुण, ध्रुव चतुर्वेदी, विजय पाण्डेय, रवि शुक्ला, प्रदीप उपाध्याय, रिजवान अहमद एवं अन्य कई लोग मौजूद रहें।
वहीं प्रशासन के उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव एवं प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ पंकज कुमार पाण्डेय एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ शशांक सिंह व चौकी प्रभारी बढ़नी सभाशंकर यादव के साथ अन्य उप निरीक्षक, कर्मचारीगण आदि मौजूद रहें।