सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्था महाविद्यालय करौदां मसिना में स्मार्ट फोने वितरण कार्यक्रम में बोले सांसद डबल इंजन की सरकार आम जनता को बुलंदियों पर ले जाने का काम कर रही है

nizam ansari / zakir khan

सिद्धार्थ नगर – जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में विख्यात  सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्था महाविद्यालय करौदां मसिना में 57 टेबलेट51 स्मार्ट फोन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्टफोन वितरण वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा आप सभी के मुठ्ठी में दुनिया की लाइब्रेरी होने जा रही हैं। जिस विषय को तलाशेंगे वह मिल जाएगा। छात्र-छात्राओं ने स्मार्ट फोन पाकर खुशी से झूम उठे। कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रही है।

युवाओं को संसाधन उपलब्ध करवाकर सरकार तकनीकी दक्षता सम्पन्न बनाना चाहती है। मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार ने भ्रष्टाचार पर बुलडोजर चलवाकर अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं।

राजीव कुमार सिंह आईटी सेक्टर ने कहा अमेरिका विदेशो में भारतीय नौजवान हर क्षेत्र में बुलंदी कर रहे हैं मेरा जन्म स्थान बस्ती रहा है लेकिन पूरा परिवार विदेशों मे आज हमेशा विभिन्न पदों पर है आज मैं अपने देश में कंप्यूटर के क्षेत्र में कार्य कर रहा हूं |

विजय कुमार ने कहा मेरा कारोबार नेपाल में है आज के बच्चों को लैपटॉप कंप्यूटर के सहारे अच्छी शिक्षा अर्जित कर देश के साथ विदेश में भी बुलंदी करना होगा पूर्व नपा अध्यक्ष एसपी अग्रवाल ने कहा भाजपा सरकार सभी के बारे में सोचते हुए कार्य कर रही हैं।

छात्रों को स्मार्ट फोन देकर आधुनिक बनने का कार्य कर रहे हैं।देवेन्द्र प्रताप त्रिपाठी नौजवानों को जनपद में ही रोजगार मिल सके इस क्षेत्र में सांसद तेजी से कार्य कर रहे हैं।

सभी छात्र-छात्राओं को उच्च मुकाम हासिल करने को कहा प्रबंधक सुशीला सिंह ने कहा यह बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे कार्यक्रम में कालेज के 108 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन टेबलेट दिया गया।

मौके पर एस डी एस ओ पी के प्रबंधक सुशीला सिंह व चेयरमैन ओ पी सिंह प्राचार्य डी एन यादव उप प्राचार्य शैलेंद्र चौबे विजय कुमार सिंह तहसीलदार देवेंद्र मणि सहित विद्यालय के प्रवक्ता मौजूद है तमाम लोग उपस्थित रहे।