📅 Published on: December 23, 2023
Kapilvastupost
बुद्ध की क्रीड़ा स्थली के सामने कपिलवस्तु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कपिलवस्तु नगर पंचायत अध्यक्ष जाबेद उर्फ चुन्ने ने फीता काट कर किया। वहीं खिलाडियों से परिचय भी लिया। पहले दिन का मैच जाबेद स्टार क्रिकेट क्लब नरखोरिया और बार्डर क्रिकेट क्लब कपिलवस्तु के बीच हुआ।
स्टार क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी जो चौदह ओवर मे आठ विकट के नुक्सान पर 75 रन बनायी। जीत के लिए उतरी बार्डर क्रिकेट क्लब कपिलवस्तु ने रन का पीछा करते हुए, चौदह ओवर की समाप्ति पर आठ विकेट के नुकसान 69 बना सकी। जिससे जाबेद स्टार क्रिकेट क्लब नरखोरिया ने मैच जीत लिया।
अमजद अली ने पांच विकेट लेकर मैन आफ दी मैच घोषित हुए। लीग मे प्रथम पुरस्कार तीस हजार, और द्वितीय पुरस्कार सत्तरह हजार रखा गया है। कमेंट्री हमीउद्दीन, मोइन ने किया। अध्यक्ष अशफाक अहमद, उपाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, सिराजुद्दीन उर्फ गुड्डू, कोषाध्यक्ष शब्बीर, एजाज आदि व्यवस्था मे लगे रहें।