📅 Published on: January 12, 2024
Kapilvastupost
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वाधान में चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड बांसी में संस्था मेंसर्श फाल्कन लखनऊ के द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें एलईडी वैन होर्डिंग बैनर ग्राफिटी आदि के माध्यम से ग्राम पंचायत में जन जागरूकता फैलाई जाएगी ग्राम पंचायत में एलईडी वैन के माध्यम से पेयजल स्वच्छता पर आधारित फिल्म दिखाकर लोगों को पेयजल स्वच्छता के बारे में अवगत कराया जाएगा कार्यक्रम में उपस्थित आदरणीय खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ला आदरणीय सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय राय एडीओ आईएसबी एवं जल जीवन मिशन की टीम से जिला परियोजना समन्वयक तौक़ीर आज़म सहायक गोविंद सिंह तरुण त्रिपाठी अनिल निषाद विजय पाल निखिल यादव समस्त ग्राम पंचायत से आए ग्राम प्रधान पंचायत सहायक ग्राम पंचायत अधिकारी एवं मीडिया से पत्रकार बंधु कार्यक्रम मैं उपस्थित रहे खंड विकास अधिकारी ने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में परिवर्तन लाएंगे और लोग पेयजल और स्वच्छता को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझेंगे कार्यक्रम के पश्चात आदरणीय खंड विकास अधिकारी महोदय ने अपनी शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर टीमों को ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया।