शिक्षा की शक्ति में विश्वास करते थे स्वामी विवेकानंद: सदर विधायक

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका के धर्म संसद में भाषण देकर हर किसी को हिंदुत्व और आध्यात्म का बोध कराया था। स्वामी विवेकानंद समाज के सुधार के लिए शिक्षा की शक्ति में विश्वास करते थे। उक्त बातें सदर विधायक श्याम धनी राही ने बर्डपुर में स्वामी विवेकानंद विद्यालय द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह के आयोजन को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद जी चरित्र-निर्माण और मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर देते थे। अपने भाषणों और लेखों के माध्यम से उन्होंने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया और भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिनके जीवन शैली से प्रेरणा लेकर इस विद्यालय द्वारा बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। ऐसे विद्यालयों से आगे बढ़ कर देश का नाम रोशन करेंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश यादव ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमेरिका के धर्म संसद में पूरे विश्व को हिंदुत्व और आध्यात्म का ज्ञान दिया स्वामी विवेकानंद जी ने दिया था। शिकागो में आयोजित धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद शामिल हुए थे, यह किसी भारतीय के लिए बड़ी उपलब्धि है। वहां जब स्वामी विवेकानंद जी ने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी में करते हुए कहा, ‘अमेरिका के भाइयों और बहनों’ तो उनकी आवाज की ऊर्जा से हर कोई उन्हें सुनने को मजबूर हो गया। आर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ शिकागो के भाषण के बाद दो मिनट तक तालियों से गूंजता रहा। इतिहास में यह दिन भारत के लिए गर्व और सम्मान की घटना के तौर पर दर्ज है। दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद विद्यालय द्वारा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वम्भर नाथ पाण्डेय, राम चन्द्र यादव, कामता यादव, साँवल प्रसाद, गणेश जायसवाल, बाल गोविंद चौधरी, हरिहर प्रसाद, सन्तराम चौधरी, राम शंकर, सन्तराम गुप्त, उदयराज पटवा, बेचन प्रसाद, भैरव मिश्र को अंग वस्त्र एव स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। ततपश्चात विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम स्वागत गीत, गायन, एकांकी, नृत्य, भाषण प्रस्तुत किये गए। अंत में
विद्ययाल संचालक एवं प्रिंसिपल मनीष चौधरी ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राम चरित्र चौधरी, डॉ. रवि श्रीवास्तव पूर्व ग्राम प्रधान सुनील यादव, मतिउल्लाह, अबूबकर, राम मिलन, दिनेश दुबे, शशिधर मिश्रा, जावेद अहमद, राजकुमार चौधरी, रविन्द्र कुमार, सुनील, शैलेश, सर्वेश्वर, त्वइयब, यशवीर सिंह, दिलीप चौधरी, सन्दीप चौधरी अजय चौधरी, नीलम चौधरी, पूजा गुप्ता, माया, आरती, सरिता, कविता, आकांक्षा, रंजीता, सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग एवं अभिभावक गण एव छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post