📅 Published on: January 13, 2024
Kapilvastupost
भाजपा सरकार द्वारा जिला सिद्धार्थनगर में लगातार विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज भनवापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हथपरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम किया गया।जिस में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को मोबाइल वैन द्वारा बताया गया।कुछ लोग जो लाभार्थी थे। जो सरकार से लाभ पाकर बता रहे थे। लोगों को जरूरी जानकारियां मुख्तलिफ स्टाल के जरिए दी गई।ग्राम प्रधान तफसीर अली ने बताया कि बीजेपी सरकार में काम करने की पूरी छूट है,पिछली सरकारों में यह छूट नही थी।अगर कोई काम न करवा पाए तो यह उसकी खुद की गलती है। यहां विकास के लिए पैसा आता है।सारा विकास में लगता है।वही सचिव हरिराम चौधरी ने सरकार के योजनाओं के बारे जानकारी देते हुये बताया कोई लाभारथर्री छुटने न पाये जैसे विधवा,विकलांग,व्रधा पैंसन,किसान सम्मान निधि आदि के बारे में बताते हये कहा कोई अगर नही पा रहा है तो सीधा मुझसे संपर्क करें। कार्यक्रम में स्वस्थ विभाग,कृषि विभाग जैसे सारे सरकारी विभागों के स्टाल मौजूद रहे सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।
बाईट-हरिराम चौधरी ग्राम पंचायत अधिकारी