पंकज चतुर्वेदी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्वाचित, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Kapilvastupost

बढ़नी, सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनाव में जिलाध्यक्ष के पद पर पंकज चतुर्वेदी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। उन्हों ने अपने प्रतिद्वंदी को भारी अंतर से हराकर अपने जीत का परचम लहराया है।

सिद्धार्थनगर जिले के कांग्रेस के युवा संगठन इंडियन यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के चुनाव में पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी 128 वोट पाकर विजयी हुए। कांग्रेस के युवा संगठन इंडियन यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ , जिसमे कुल 160 सदस्यों ने वोट दिया। जिलाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी पंकज चतुर्वेदी और शाहरुख पठान मैदान में थे, पंकज चतुर्वेदी 128 वोट ,शाहरुख पठान को 23 वोट मिला एवं 9 वोट अवैध घोषित हुआ ।

बढ़नी कस्बे के कल्लनडीह निवासी तेजतर्रार युवा नेता पंकज चतुर्वेदी 105 वोट से यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के पद पर विजयी हुए। नगर पंचायत बढ़नी के रहने वाले तेजतर्रार युवा कांग्रेस नेता पंकज चतुर्वेदी इसके पहले कांग्रेस के बढ़नी नगर अध्यक्ष एवं यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके है।

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद पर विजयी होने पर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद शुक्ला,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इस्तियाक अहमदचौधरी,गालिब विशेन, दुर्गेश त्रिपाठीसोनू,रितेश त्रिपाठी,रवि विश्वकर्मा, होरीलाल,रियाज,आशिफ,जयंत पांडेय,अनीश अहमद,प्रमोद गौतम,राहुल त्रिपाठी, गौतम द्विवेदी,आदि कांग्रेसियों ने शुभकामनाएं दी।