📅 Published on: February 6, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर:- लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को और अधित मजबूत बनाने की कड़ी में जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने संगठनात्मक नियुक्तियां की जिसमे निवर्तमान नगर अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र को चिल्हियाँ मण्डल का प्रभारी नियुक्त किया गया। ज्ञात हो कि अर्चिष्मान मिश्र ने पार्टी के कई दायित्वों पर रहते हुए पार्टी की सेवा की है।
इस मौक़े पर अर्चिष्मान मिश्र ने बताया कि संगठन द्वारा मुझपर विश्वास कर मण्डल प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है, उसे मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ निर्वहन करूंगा अर्चिष्मान मिश्र ने कहा कि नव दायित्व के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं।
मण्डल प्रभारी बनने पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, लोकसभा संयोजक रामकुमार कुंवर, सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही, जिला प्रभारी हरीचरण कुशवाहा, चेयरमैन गोविन्द माधव, मण्डल अध्यक्ष चिल्हियाँ रमेश मणि त्रिपाठी, राघवेन्द्र मिश्र, महेंद्र लोधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं व तमाम लोगों ने बधाई दिया व शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया ।