पुस्तक उत्तर चेतना के विमोचन मे शामिल हुए शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा
kapilvastupost
मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मुंबई फ़िल्मसिटी के पूर्व उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र द्वारा संपादित पुस्तक “उत्तर चेतना” का विमोचन उत्तरप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, उत्तरप्रदेश के महामंत्री, विधायक, विधान पार्षद तथा गोरखपुर के प्रभारी गोविंदनारायण शुक्ला,शोहरतगढ के विधायक विनय वर्मा द्वारा मा. अध्यक्ष जी के विधानसभा कार्यालय से किया गया।
ज्ञात हो कि देश में सबसे पहले उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस समारोह शुरू करनेवाली मुंबई की सामाजिक संस्था “अभियान” द्वारा उत्तर चेतना का प्रकाशन किया जाता है।
अब तक इस प्रकाशन में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के तात्कालिक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहने पर वर्तमान रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह, उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रहे राम नाईक सहित कई प्रमुख उत्तरप्रदेशीय हस्तियों के नाम शामिल हो चुके हैं।
इस अति रोचक व महत्वपूर्ण पुस्तक के लिए श्री मिश्र को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं तथा उनके इस कृति का देश व्यापी प्रचार-प्रसार हो इसके लिए हम सब मंगल कामना करते है।