📅 Published on: February 8, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान विधानसभा की कार्यवाही की बाद आज गुरुवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
इस दौरान बस्ती मंडल के विधान सभा सदस्यों एवं विधान परिषद के सदस्यों ने सुबह 8:30 बजे शिष्टाचार भेंट-मुलाक़ात किया ।
इस दौरान विधायक ने सी एम योगी को अपने विधानसभा क्षेत्र की ओर ध्यान आकृष्ट कराया एवं कई योजनाओं को लेकर भी उनसे चर्चा की। विधायक ने इस मुलाकात की जानकारी देते हुवे बताया कि आश्रम पद्धति विद्यालय प्रस्तावित बस अड्डा ,सड़क और विधान सभा अंतर्गत दोनों आई टी आई स्कूलों के शीघ्र निर्माण व परिचालान को लेकर घंटों चर्चा हुई । विधायक की सी एम से मुलाकात से यह उम्मीद जगी है शोहरतगढ़ विधानसभा अंतर्गत बड़ी परियोजनाओं को शीघ्र ही जमीन पर उतरने में समय नहीं लगेगा।