📅 Published on: February 23, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर । शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से स्नेहिल मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उनका ध्यान आकृष्ट कराया।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी, इक्यूपमेंटस आदि सेवाओं को लेकर उनसे चर्चा किया। साथ ही अपने क्षेत्र में अस्पताल में 4 बेड से 50 बेड करने को लेकर भी माननीय मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान नोएडा रेजडिंटस वेलफेयरएसोसिएशन अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा तथा त्रिलोक शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) के साथ-साथ विधायक के बड़े भाई हरीश वर्मा उपस्थित रहें।