📅 Published on: March 2, 2024
पाल के टिकट मिलने पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने जीत की अग्रिम बधाई दी है साथ शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल बढ़नी से सुनील अग्रहरी , सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संसथान के डॉ ओ पी सिंह , संतोष पासवान युवा नेता सुधांशु बोरा आदि ने भी पाल को बधाई दी |
nizam ansari
जे पी नड्डा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक विगत दिनों संपन्न हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के बड़े लीडर प्रधानमंत्री मोदी ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृहमंत्री अमित शाह आदि शामिल रहे |
केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिसमें डुमरियागंज लोक सभा सीट से जगदम्बिका पाल को दुबारा जीतने का मौका दिया है |
बी जे पी प्रत्याशी जगदम्बिका पाल की बात करें तो वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव में लगभग 3 लाख मत पाए थे और निकटतम प्रत्याशी हाजी मुहम्मद मुकीम को लगभग 1 लाख मतों के अंतर से हराया था|
वहीँ 2019 के लोक सभा चुनाव की बात करें तो जगदम्बिका पाल को लगभग 4 लाख 90 हजार मत प्राप्त हुवे थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आफताब आलम को लगभग 1 लाख मतों के अंतर से हराया था यह चुनाव बड़े टक्कर का था |
बहरहाल जगदम्बिका पाल अपने बड़े समझ धैर्य और लक्ष्य के निर्धारण को लेकर बहुत गंभीर रहते हैं पार्टी वोट बैंक के साथ साथ लगभग 50 से 60 हजार का अपना निजी वोट बैंक भी रखते हैं यही कारण है कि कभी पार्टीगत वोट कम हो तो उनका निजी वोट बैंक उनको लक्ष्य तक पहुंचा सकता है | और धीरे धीरे पाल की जीत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है |