सिद्धार्थ नगर – प्रदेश में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर – प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।

तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय पर लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डुमरियागंज लोकसभा के कोआर्डिनेटर प्रभाकर द्विवेदी एवं पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम भी उपस्थित थे।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार चरम पर है इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है।

पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम एवं लोकसभा कोआर्डिनेटर प्रभाकर द्विवेदी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। जनता बडी उम्मीद भरी नजरों से कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन की तरफ देख रही है लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है।

इस अवसर पर नादिर सलाम, किरन शुक्ला, कृष्ण बहादुर सिंह, गालिब बिसेन, अनिल सिंह अन्नू, देवेन्द्र गुड्डू, सादिक अहमद, अकील अहमद मुन्नू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, लक्ष्मी यादव, दीपक यदुवंशी, राम चंदर पांडेय, सतीश त्रिपाठी, राजेश सिंह, ज्योति पांडेय, रियाज़ मनिहार, प्रमोद कुमार, मैनुद्दीन, ओमप्रकाश दूबे, शकील अंसारी, दिवाकर त्रिपाठी, इश्तियाक चौधरी, देवेन्द्र राव, सोनू त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, केशव शरण भट्ट, अकबर अली, विंध्याचल चौधरी, राजेश शास्त्री, सुदामा प्रसाद, मोबीन खान, प्रहलाद गिरि, शौकत अली, नेवास अली, रियाजउद्दीन राईनी, नन्द किशोर शुक्ला, जावेद सिद्दीकी, नियाज़ अहमद, नफीस चौधरी, गुल मोहम्मद कौशल त्रिपाठी, मतिऊल्लाह खान सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।