आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान
📅 Published on: March 5, 2022
जे पी गुप्ता
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बरगदी चैराहे पर एक किराने की दूकान में बुद्धवार की रात्रि में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हुआ है।
दुकान स्वामी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिवकुमार से एक दो दिन पहले लेन देन के मामले को लेकर कहा सुनी हुई थी, जिसके दौरान शिवकुमार ने कहा था कि आप के दुकान को फूंक देंगे।
जिसके पश्चात 2 मार्च की रात करीब एक बजे दुकान में आग लगा दिया, जिससे कई लाख रुपये का किराने का सामान और कोटे की दूकान का मशीन, कोटे के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और हिसाब किताब का रजिस्टर जल कर राख हो गया।
उक्त आगजनी के मामले में दुकानदार मनोज कुमार सिंह ने कपिलवस्तु थाना पर प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्यवाही की मांग किया है।


