सिद्दार्थनगर- स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कार्रवाई के बावजूद अवैध तरीके से संचालित हो रहे प्राइवेट अस्पताल

kapilvastupost

सिद्दार्थनगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कार्रवाई के बावजूद अवैध तरीके से संचालित हो रहा है एक प्राइवेट अस्पताल।

जिले के सीएमओ व अन्य अधिकारियों को नहीं है इसकी जानकारी। शोहरतगढ़ कस्बे के जनहित हॉस्पिटल एंड फ्रेक्चर क्लिनिक को पिछले वर्ष जच्चा बच्चा की मौत होने और अनिमित्ताए मिलने पर जनहित हॉस्पिटल को बंद कर कर सील कर दिया गया था ।

कोर्ट ने सील भवन को खोलने का दिया है आदेश। जबकि हॉस्पिटल के संचालन पर अब भी लगी है रोक।
बावजूद इसके बिना किसी आदेश व वैध कागजात सीएमओ कार्यालय की आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए अस्पताल संचालक ने दोबारा खोल दिया और अस्पताल में धड़ल्ले से हो रहा है मरीजों का  इलाज |

सीएमओ चौधरी का बयान तत्काल जांच करवा कर अगर अस्पताल खुल पाया गया तो की जाएगी दोबारा वैधानिक कार्रवाई।