📅 Published on: April 4, 2024
kapilvastupost
बढ़नी सिद्धार्थ नगर। विकास खण्ड बढ़नी के ढेकहरी खुर्द से होकर अर्रा नाले तक जर्जर हो चुकी सड़क पर ग्राम वासियों का चलना मुहाल है, क्षेत्रीय जनों ने इस दुरूह समस्या से जनप्रतिनिधियों तथा जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पिच रोड बनाने की मांग की है।
प्राप्त खबर के मुताबिक़ बढ़नी ब्लॉक के ढेकहरी बुजुर्ग, ढेकहरी खुर्द से होते हुए अर्रा नाले तक जाने वाली सड़क एकदम जर्जर हो चुकी है।
ग्रामीणों का उक्त मार्ग पर प्रायः गिरकर चोटिल हो जाना आम बात है। कहा जाता है कि लगभग तीन किमी सड़क की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है।
बताया जाता है कि उक्त मार्ग सीमांत के पड़ोसी जनपद बलरामपुर के दर्जनों गांवों को जोड़ती है। बताया जाता है कि ग्रामीणों को ब्लॉक, अस्पताल, बच्चों को स्कूल तथा रेलवे स्टेशन जाने हेतु मुख्य मार्ग होने के नाते काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्रीय जनों ने सांसद, विधायक तथा जिलाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए पिच रोड बनाए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुवे यह मामला सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ रहा है सूत्रों के हवाले जानकारी निकल रही है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी इस क्षेत्र के लोगों का यह बड़ा मुद्दा वोटिंग पर भी प्रभाव डाल सकता है |