📅 Published on: April 4, 2024
kapilvastupost
मोहना थाना क्षेत्र के कस्बा बर्डपुर ऊंजी में विद्या अस्पताल संचालित था। एक शिकायतकर्ता ने विभाग को शिकायती पत्र देकर फर्जी तरीके से संचालन का आरोप लगाया था।
सदर उपजिला मजिस्ट्रेट व जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम द्वारा उन्नीस जुलाई 2023 को सील कर दिया गया। अस्पताल संचालक डा0 अजय कुमार ने प्रपत्र दिखाये, लेकिन विभाग ने समस्त प्रपत्र लेकर कार्यालय आने को कहा।
अस्पताल प्रबंधक को न्याय न मिलने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय में सभी प्रपत्र प्रस्तुत किये। जिसको संज्ञान में लेते हुए 28 मार्च 2024 को मुख्य दंडाधिकारी ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विद्या अस्पताल के सील को खोल कर प्रबंधक विद्या अस्पताल मोहना बर्डपुर के सुपुर्द किये जाने का आदेश दिया।
इसी क्रम में सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी बर्डपुर डा0 सुबोध चंद्रा को निर्देश दिया और उन्होंने सील खोल अस्पताल संचालक डा0 अजय यादव के सुपुर्द कर दिया।