किसान मेला व गोष्ठी में गन्ना किसानों को किया गया जागरूक, पांच किसान हुए सम्मानित

एस खान [ तुलसियापुर ]

शुक्रवार को गन्ना क्रय केन्द्र परसा अंतर्गत ग्राम सभा रोईनिहवा में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत एक दिवसीय किसान मेला के साथ गोष्ठी का आयोजन हुआ। अप्रवैधिक गन्ना विकास कमेटी बढ़नी के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धर्मेन्द्र ने किसानों को सिंगल बड तकनीक से पौध तैयार करना, गन्ने के साथ सह फसली खेती, तथा गन्ने में लगने वाले कीट एवं रोग प्रबंधन पर किसानों को जागरूक किया।

सीसीएम बृजेश सिंह ने किसानों को गन्ना फसल के पेड़ी के बारें बताया। चीनी मिल प्रबंधन समिति के अजय पाल ने किसानों को बसंतकालीन गन्ना बीज की उपलब्धता, खेत की तैयारी, बीज का चयन, खाद एवं उर्वरक की मात्रा, एवं आपूर्ति करने की उत्तम तरीके के बारे में भी बताया गया।

बढ़नी क्षेत्र ए के सर्किल सुपरवाइजर रवि प्रताप सिंह ने किसानों को गन्ना विकास विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं , किसानों को मिलने वाले विभागीय अनुदानों की प्राप्ति के लिए पात्रता एवं नियमों के बारे में जानकारी दिया, साथ ही किसानों की समस्याओं को चीनी मिल प्रबंधन समिति के लोगों के सामने रखकर निस्तारित किये जाने की मांग की। समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया।

सर्किल के गन्ना पर्यवेक्षक शेष नारायण द्विवेदी द्वारा गोष्ठी का संचालन किया। इस दौरान बढ़नी बी के गन्ना पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह, नरेंद्र पाण्डेय, विमलेश मिश्रा, मुकेश यादव, रफीउल्लाह, विजय पाण्डेय, मोल्हू,चन्द्र बली, ज्ञान प्रकाश, संतोषी चौधरी, आशीष यादव, धर्मेन्द्र पांडे, राजेन्द्र,आलोक कुमार, सतीश, अभिषेक आदि चीनी मिल तुलसीपुर के अधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

किसान मेला में इन्हें किया गया सम्मानित

गन्ना क्रय केन्द्र परसा अंतर्गत ग्राम सभा रोईनिहवा में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील किसान रफीउल्लाह, विजय पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश, नरेंद्र पाण्डेय एवं राम आशीष कुल पांच किसानों को
चीनी मिल गन्ना विकास कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post