सिद्दार्थनगर लोकसभा चुनाव में बूथों पर सबसे ज्यादा मतदाताओं ने सुबह और शाम के वक्त अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दोपहर में अधिकतर बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा।
इक्का-दुक्का वोटर ही पहुंचे। कुछ केंद्रों पर मतदान की धीमी रफ्तार के कारण भी लोगों को कतार में खड़ा होना पड़ा। छेदीलाल इंटर कॉलेज बिस्कोहर, कंपोजिट विद्यालय बुड्ढीखास व छगड़िहवा पोलिंग बूथ में मतदाताओं के लिए दवाओं तक की व्यवस्था की गई थी।
वहीं कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा में बने मॉडल बूथ व सेल्फी प्वाइंट पर युवा मतदाताओं को सेल्फी लेते देखा गया। नावडीह केंद्र पर मौजूद सरिता, ममता, कविता व सुरेश ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण कतार में काफी देर तक खड़ा होना पड़ा।
हलांकि, दोपहर में तेज धूप होने से केंद्र पर सन्नाटा पसर गया। सिकरा बुजुर्ग व संग्रामपुर पोलिंंग बूथ पर सुबह भीड़ थी, दोपहर में धूप के चलते सन्नाटा पसर गया।
शोहरतगढ़ बढ़नी इटवा डुमरियागंज बांसी नौगढ़ उसका बर्डपुर लोटन मोहना पकड़ी बभनी खुनुवा कोटिया सहित सभी प्रमुख कस्बों में शांतिपूर्ण मतदान हुवा |