📅 Published on: July 18, 2024
सूचित के साथ ढूंढने वाले को उचित इनाम देगा परिजन
घर परिवार गांव एवं क्षेत्र में मचा कोहराम , तरह तरह की हो रही चर्चाएं
————————————-
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका कार्यालय
5 वार्ड आफिस तेनुह्वा जिला रुपनदेही लुंबिनी प्रदेश नेपाल के चेयरमैन खुरसेद आलम मुसलमान एवं परिजन ने संयुक्त
रूप से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका के टोल मोहम्मदनगर मूल के निवासी अब्दुल वफ़ा मुस्लिम पुत्र स्वर्गीय अब्दुल वहाब उम्र लगभग 25 वर्ष झांसी रेलवे स्टेशन से विगत 6 दिनों से लापता हो गया है ।
घर परिवार गांव एवं क्षेत्र में मचा कोहराम । तरह की हो रही चर्चाएं –
लापता युवक की होलिया गेहुंआ गोरा, कद 6 फीट, पतला शरीर, काले बाल, काली टी-शर्ट, नीली जींस पैंट , काला जू ता पहना हुआ है । अध्यक्ष और परिजनों के अनुसार लापता युवक रोजी रोटी हेतू पड़ोसी मुल्क एवं मित्र राष्ट्र भारत के यशवंतपुरम बेंगलूर के लिए दिनांक 13/07/2024 एवं नेपाल गते के अनुसार 2081/03/29 को गोरखपुर स्टेशन से यशवंतपुर स्टेशन बेंगलूर तक जनरल टिकिट से रेल में यात्रा कर रहा था ।
यात्रा के दौरान झाँसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी जहां पर उक्त युवक पानी पीने के लिए स्टेशन पर उतरा । जहां पर भीषण बारिश भी हो रही थी । बारिश के कारण संभवत : ट्रेन में चढ़ नही पाया होगा । तभी कोई घटना दुर्घटना का शिकार हुआ होगा ।
यदि किसी भी सज्जन को उक्त युवक दिख जाय या मिल जाय तो नेपाल के संपर्क व्हाट्स एप नंबर 00977970639421एवं 9779811968386 पर सूचित करने का अनुरोध किया है ।अनुरोध में कहा है कि सूचित के साथ ढूंढने वाले को परिजन उचित इनाम देगा|