📅 Published on: July 23, 2024
Saddam khan
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के अकरहरा गांव के पास सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वह दोनों पारिवारिक काम से बस्ती जा रहे थे ।
मृतक युवकों में से एक बलरामपुर तो दूसरा नेपाल का निवासी था।
एक मृतक बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बिजुवा कला गांव निवासी महेशराम पुत्र मुरली था ।दूसरा बाइक सवार अपने किशोर पुत्र बेचन निवासी विद्यानगर थानाग नेशपुर जिला कपिलवस्तु नेपाल का रहने वाला था।
दोनो सोमवार को बस्ती जा रहे थे सुबह लगभग 9 बजे जैसे ही वह ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अकरहरा गांव के सामने मोड़ पर पहुंचे। सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा देखकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे टक्कर मारने वाला निकल चुका था।
इस हादसे में वाहन चालक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महेशराम गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पीएचसी बढ़नी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में एसओ ढेबरुआ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों लाश का पंचनामा भरवाकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी दे दी गई है।