📅 Published on: August 5, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना इटवा के ग्राम अमौली एकडेगा टोला करमहवा में 05 वर्षीय बालक के शव के मिलने की सूचना पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया ।
प्रभारी निरीक्षक इटवा को घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
थाना इटवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमौली एकडेगा टोला करमहवा में 05 वर्षीय बालक के शव के मिलने की सूचना पर सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । थाना स्थानीय पुलिस व फारेंसिक टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम भेजा गया है|
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक इटवा को घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी इटवा, प्रभारी निरीक्षक इटवा, थाना इटवा के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहें ।