विराट संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ एवं सामूहिक रूद्राभिषेक का होगा भव्य आयोजन

Kapilvastupost

मोती सागर शिव मंदिर परिसर चेतिया बाजार,बांसी-सिध्दार्थनगर (उ.प्र.)में विराट संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ एवं सामूहिक रूद्राभिषेक का होगा भव्य आयोजन ।
*कथा व्यास-* -पंडित श्री अन्नपूर्णा जी महाराज श्रीधाम अयोध्या से पधारें।
*यज्ञाध्यक्ष-* पंडित श्री सोमनाथ शास्त्री जी महाराज श्रीधाम अयोध्या से पधारें।
उक्त कार्यक्रम समय सारणी इस प्रकार से है :-
*कार्यक्रम -* प्रारम्भ व कलश *यात्रा -10 अगस्त 2024 दिन शनिवार* और पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन *18 अगस्त 2024 दिन रविवार।*

*१:-पूजन एवं अभिषेक प्रात:काल 8:00बजे(am) से हरि इच्छा तक।।*

*२:- कथा का समय सांय काल 6:00बजे(pm) से हरि इच्छा तक।।*

उक्त कार्यक्रम की आयोजन कर्ता *मोती सागर के बाबा देवों के देव महादेव* व संयोजन से *समस्त मोती सागर देवों के देव महादेव* के भक्तगण, ग्रामवासी क्षेत्रवासी,आदि।
*निमंत्रण-पत्र:-*
श्रावण मास के पावन पर्व पर विराट संगीतमय श्री रामकथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य आयोजन एवं सामूहिक रूद्राभिषेक का भव्य आयोजन हो रहा है, जिसमें सभी प्रिय शिव भक्तों मोती सागर महादेव से पावन सानिध्य में उनके कृपा से भोलेनाथ के छत्रछाया में यह पावन महायज्ञ सुनिश्चित किया गया है । जिसमें आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
इस पावन महायज्ञ में सपरिवार सम्मिलित होकर तन, मन ,धन, को पवित्र बनावे अपने जीवन को कृतार्थ बनावें।

विख्यात मोती सागर मंदिर चेतिया बाजार के देवों के देव महादेव के आशीर्वाद से आप सभी शिव भक्तों के भाग्य से यह पावन अवसर प्राप्त हुआ हैं।
सपरिवार सम्मिलित होकर मोती सागर मंदिर चेतिया बाजार के विख्यात देवों के देव महादेव जी की कृपया को प्राप्त करें।
उक्तवसर पर मोती सागर शिव कमेटी व देवों के देव महादेव के भक्तगण उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post