📅 Published on: August 11, 2024
शोहरतगढ़ तहसील के विकास खंड बढ़नी अंतर्गत ग्राम धनधरा के टोला धनधरी कला गांव में एक दबंग व्यक्ति द्वारा कई वर्षों से नाली निर्माण में बाधा डाला जा रहा है जिससे पूरे गांव में कीचड़ और गंदे पानी का भराव रहता है इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
kapilvastupost
धनधरा गांव के टोला धनधरी कला में पी डब्लू डी विभाग द्वारा तीन सौ मीटर आर सी रोड और दोनो तरफ नाली निर्माण की स्वीकृत होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो गया है साथ ही एक साइड की नाली का काम भी पूरा हो चुका है दूसरे साइड के नाली निर्माण में आधी से ज्यादा नाली बनाई जा चुकी है शेष नाली का मिट्टी खदान पूर्ण हो गया है ।
नाली निर्माण के कार्य में वर्षों से अवरोध डालने के कारण पूरे गांव में कीचड़ और गंदे पानी का भराव रहता है। जानकारी के अनुसार, गांव के एक दबंग व्यक्ति ने नाली निर्माण में फिर से रुकावट डाल दी, जिसके चलते पानी की निकासी बंद हो गई और गांव के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। यह स्थित कई वर्षों से है ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार स्थानीय w तहसील प्रशासन से की गई जांच भी हुई लेकिन नाली का निर्माण नहीं हुवा।
इस अव्यवस्था के चलते ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। कई लोग अपने घरों से निकलने में भी असमर्थ हैं, क्योंकि गंदा पानी और कीचड़ उनके दरवाजों तक पहुंच चुका है। गांववासियों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप करने और दबंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गांव के बुजुर्गों का कहना है कि अगर समय रहते नाली का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो गांव में बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस मामले को प्रशासन के संज्ञान में लाने की ठानी है।
मोहन , समीउल्लाह ,निजाम, मनमोर , आंवला , अकबाल,गंगा राम, समसुद्दीन , मोमिना खातून, आशीष, सोनधारन ,अरमान
जैश मोहम्मद, अफरोज खान, इस्लाम, गीता, अतहार,गीता देवी ,सहरून ,असगर अली आदि ने प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग की है । इस संबंध में एस डी एम शोहरतगढ़ ने कहा कि जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।