📅 Published on: August 11, 2024
kapilvastupost
विकास खण्ड-बर्डपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बजहा, टोला नरखोरिया निवासी मजहर अली पुत्र मो0 मुस्तकीम ने जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 को प्रार्थना पत्र देकर रोड को सही कराने को कहा है।
मजहर अली पुत्र मो0 मुस्तकीम ने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा कि ग्राम पंचायत बजहा टोला नरखोरिया को जाने वाली बजहा नरखोरिया रोड जो कि बजहा सागर के बन्धे पर वर्ष 2016 में 1.7 किमी0 आरएस विभाग द्वारा निर्माण किया गया था।
तब से आज तक रोड का मरम्मत कार्य नही हुआ, रोड टूटकर बिखर गया है। जिस पर पैदल चल पाना दुर्लभ है। ऐसी स्थिति में रोड़ का मरम्मत कराना अति आवश्यक है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई न हो।