थानाध्यक्ष की विदाई समारोह में सभी हो गए भावुक

जे पी गुप्ता

सिद्धार्थनगर। विदाई की बेला दुखदायी होती है। आपके जाने का गम तो है मगर आपकी याद हमारे दिलों में हमेशा रहेगी। मोहाना थाना परिसर में थाने के समस्त स्टाफ, पत्रकार गण एव संभ्रांत व्यक्तियों ने मंगलवार की शाम थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे को भावभीनी विदाई दी।

जय प्रकाश दुबे का मोहाना थाना से शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष के रूप में हो गया है। लोंगो का अपने प्रति सम्मान व अनुराग देखकर मौके पर जय प्रकाश दुबे भी अपनी भावना को छुपा नहीं पाए और भावुक हो गए और कहा कि वो जहॉ भी रहेंगे यहॉ के लोंगो का प्यार व सम्मान उन्हें सदा याद रहेगा।

विदाई समारोह में सभी लोगो की आंखे नम हो गई। थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह का संचालन कर रहे उप निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने जय प्रकाश दुबे के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें एक अच्छा इंसान एवं कुशल पुलिस अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष रहते इनका अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था को बनाए रखने में बेहतर प्रर्दशन रहा। अपने कार्यो के कारण वरिष्ठ अधिकारी के साथ जनता का भरोसा भी इनपर लगातार बना रहा।

समारोह के दौरान ही नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने थाना मोहाना पहुँच कर प्रभार लिया। विदाई समारोह में उप निरीक्षक राजेश कुमार, चौकी इंचार्ज शुद्दोधन धर्मेन्द्र यादव, ककरहवा चौकी इंचार्ज इशान्शु श्रीवास्तव, उप निरीक्षक यस जैदी सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post