गौरा अलीदापुर चौराहे पर बी जी पी का सदस्यता अभियान ,अभिषेक पाल ने सैकड़ों परिवारों से किया संपर्क

kapilvastupost 

गुरुवार को चिल्हिया मंडल में मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता मे गौरा अलीदापुर चौराहे पर सदस्यता अभियान प्रमुख राधेश्याम त्रिपाठी उर्फ राधे बाबा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यरूप से अभिषेक पाल रहे तथा सैकड़ों लोगों को घर-घर जाकर भाजपा का सदस्य बनाया।

सदस्यता अभियान को लेकर अभिषेक पाल ने कहा कि यह संगठन का महापर्व चल रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा के सदस्य बन रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी को सक्रिय सदस्य बनने के लिए लगभग 100 सदस्य जरूर बनाने हैं |

चिल्हिया मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र के गांव में जहां नेटवर्क की समस्या है वहां भी मैन्युअल रजिस्टर पर लोगों की सदस्यता कराई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता कराई जा सके।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगा मिश्रा जीने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज चौबे ने किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडे, राकेश यादव नीलू ओझा बाल गोविंद हरे राम लोधी मंडल महामंत्री रविंद्र वर्मा रमेश त्रिपाठी विनोद गुप्ता डीगराज पांडे शक्ति केंद्र संयोजक रामचंद्र , सुजीत वर्मा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post
20:40