त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के हक एवं सम्मान के लिए जीजान लगा दूंगा-सनी यादव

जे पी गुप्ता

सिद्धार्थनगर, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सभासद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के मान सम्मान एवं हक की लड़ाई के लिए जीजान लगा दूंगा। इसके लिए हमें चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े। यह बांते बस्ती मण्डल के विधान परिषद सदस्य के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी एवं एमएलसी संतोष यादव उर्फ सनी ने कहीं।

वह शुक्रवार को सपा जिला कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं सपाई दिग्गजों की एमएलसी चुनाव के मद्देनजर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण लागू कराकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने शासन काल में मिशाल कायम किया था।

जिसके चलते अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के साथ पिछड़े वर्ग को आरक्षण के माध्यम से ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन हुए थे। यादव ने सपाई कार्यकर्ताओं के हौसला बढ़ाते हुए कहा कि चुनाव में जनता ने सपा के पक्ष में बड़े पैमाने पर वोट दिया है।

भाजपा की जीत ईबीएम मशीन के घोटाले की देन है। 150 सीटों पर बीजेपी वाले चुनाव के पहले ही ईबीएम मशीन में 30 हजार से लेकर 50 हजार वोट अपने पक्ष पड़वा कर पोलिंग बूथों पर भेजें दिए थे। इसमें चुनाव आयोग, मीडिया एवं जिला प्रशासन का गठबंधन भी शामिल था। जिसके कारण सपा से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। यादव ने कहा कि 304 सीटों पर बैलेट पेपर से आए नतीजा इसका उदाहरण है।

बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव व संचालन जिला महा सचिव कमरुजमा खान ने किया। बैठक को सपा प्रदेश सचिव अजय चौधरी व अफसर रिजवी समेत पूर्व विधायक अनिल सिंह, बांसी के सपा प्रत्याशी रहे नवीन कुमार मोनू दूबे व शोहरतगढ़ प्रेम चंद कश्यप, राम कुमार चिंकू यादव, वीरेंद्र तिवारी, प्रदीप पथरकटृ, जोखन चौधरी, तोता राम वर्मा, हरि नारायण यादव, अनीता द्विवेदी, रमजान अली, केके त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष बांसी पटवारी राइनी,

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रमणि यादव, धीरज साहनी, शैलेंद्र शर्मा, कामता यादव, आयोध्या साहू, परशुराम यादव, सुरेश यादव, चंद्र जीत जायसवाल, कामता यादव, सत्य नारायण यादव, खलकुल्लाह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर नागेंद्र नाथ चौबे, कलामुद्दीन, राजेश पासवान, जेपी यादव, विजय यादव, राम सेवक लोधी, विजय चौधरी, अमित यादव, अभिषेक त्रिपाठी, रामू यादव, अलाउद्दीन खान, राकेश दूबे, शशांक त्रिपाठी, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post