📅 Published on: September 23, 2024
महेंद्र कुमार गौतम
सिद्दार्थनगर कुछ हमारेविरोधियों द्वारा फेसबुक व्हाट्सएप पर किसी और की फोटो लगाकर मुझे बदनाम करने की साजिस रचि जा रही है जो बेहद निंदनीय है ।
उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला महासचिव शमीम अहमद ने कहा की हमारे चंद विरोधियों द्वारा मुर्शीद अहमद के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किसी और की फोटो लगाकर लिख दिया गया की शमीम अहमद कांग्रेस में शामिल उसके बाद उत्तर आईडी को बंद कर दिया गया ।
और उसकी स्क्रीनशॉट लेकर भ्रामक प्रचार करने का प्रयास किया जा रहा है जो अति निंदनीय है मैं जीवन की अंतिम सांस तक बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता बना रहूंगा ।
किसी अन्य पार्टी में जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता इस तरह का भ्रम फैलाने वालों में घनश्याम शर्मा आदि के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में जाऊंगा ।
इस तरह के कृति से हमारी सामाजिक व राजनीतिक क्षति हुई है अपनी पार्टी के शिर्ष नेतृत्व से वार्ता चल रही है जिस तरह का निर्देश प्राप्त होगा आगे कार्रवाई की जाएगी।