तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और सुरक्षा बल की टीम ने बार्डर पर किया पेट्रोलिंग।

निज़ाम अंसारी

खुनुवा पुलिस अधीक्षक डा.यशवीर सिंह के आदेश के अनुपालन मे क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ हरिश्चंद के कुशल निर्देशन मे प्रभारी थाना शोहरतगढ जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व मे भारत नेपाल सीमा के खुनुवा बॉर्डर पर पुलिस और एस एस बी के जवानो ने नेपाल पुलिस के साथ बार्डर एरिया मे पेट्रोलिंग किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खुनुवा चौकी इंचार्ज महेन्द्र चौहान ने अपने पुलिस टीम को लेकर एस एस बी जवानो के साथ नेपाल पुलिस और एपीएफ के जवानो से तस्करी और बार्डर पर अपराध को अंकुश लगाने के लिए वार्ता किये। फिर भारत नेपाल के सुरक्षा बलो की संयुक्त टीम ने बार्डर एरिया पर पेट्रोलिंग किया।

खुनुवा पुलिस चौकी के इंचार्ज महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि भारत नेपाल की खुली सीमा होने के कारण समय समय पर पेट्रोलिंग का कार्य किया जाता है और भारत नेपाल बार्डर से आने जाने वालो पर सुरक्षा ऐजेन्सियो की पैनी नजर हमेशा बनी रहती है।

भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग मे एस एस बी के एएसआई मोतीराम व मर्यादपुर नेपाल बीओपी एपीएफ कमांडर शंकर सिंह नेपाल पुलिस चौकी प्रभारी एस आई डी आर भन्डारी के साथ खुनुवा पुलिस चौकी के सिपाही लव सिंह, संतोष पाण्डेय, राजेश्वर आदि लोग शामिल रहे।

इसी क्रम में चौकी प्रभारी कोटिया SI श्री सूर्य प्रकाश सिह मय फोर्स के व ssb टीम सीमा चौकी कोटिया के साथ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार इन्डो नेपाल सीमा बैरियर पर आने जाने वाले व्यक्तियों व वाहनों की लगातार सघन चेकिंग व तलाशी अभियान किया जा रहा है|

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post