सी एम योगी के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण
📅 Published on: March 25, 2022
निज़ाम अंसारी
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री उ0 प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा आज उ0प्र0 के मुख्यमंत्री के रूप में महामहिम राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शपथ दिलाया गया। जिसका लाइव प्रसारण जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त विकास खण्डो, समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत, तथा जनपद मुख्यालय पर विकास भवन सभागार तथा जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एल.ई.डी./टी0वी0 के माध्यम से सजीव प्रसारण दिखाया गया।
इस अवसर पर विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा, तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियो तथा विकास खण्ड, समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतो में समस्त कर्मचारियों द्वारा लाइव प्रसारण देखा गया।


