📅 Published on: October 5, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 05 अक्टूबर 2024/जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 द्वारा नगर पंचायत, कार्यालय इटवा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डी एम डॉ राजागणपति आर0 ने राज्य वित्त आयोग के रजिस्टर का अवलोकन किया गया। 2022-23 में 15वॉ वित्त आयोग की धनराशि के व्यय के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इटवा को निर्देश दिया कि एस डी एम इटवा से सम्पर्क कर सीएचसी इटवा के भवन का ध्वस्तीकरण कराकर टाइट फन्ड की धनराशि से रेजीडेन्सियल भवनों को छोडकर निर्माण कराये।
इसके अलावा जल निकासी के लिए नाली निर्मा, विद्यालयों का काया कल्प कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा ठेकेदार का पंजीकरण रजिस्टर, टेण्डर रजिस्टर, वाहन लॉगबुक, फांिगंग मशीन का लागबुक आदि रजिस्टरों का अवलोकन किया गया।
आउटसोर्सिंग से तैनात सफाई कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली गयी। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इटवा द्वारा अवगत कराया गया कि आउटसोर्सिंग से 127 सफाई कर्मचारी कार्यरत है जिसमें 84 सफाईकर्मी के रूप में कार्य कर रहे है।
सफाई के कार्येा की मानीटरिंग सफाई नायक द्वारा की जाती है। नगर पंचायत का सम्पत्ति रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया। शिकायत रजिस्टर को भी देखा गया।
इसके अलावा नगर पंचायत इटवा के अन्तर्गत इटवा रोड से सटे पं0 दीनदयाल नगर की आर0सी0सी0 रोड 93 मीटर लम्बी, 03 मीटर चौड़ी निर्माण की गयी है। इस सड़क को जिलाधिकारी द्वारा खोदवाकर देखा गया।
सड़क की गुणवत्ता मानक के अनुरूप एवं गुणवत्ता ठीक पायी गयी।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी इटवा कल्याण सिंह मौर्य, उपजिलाधिकारी न्यायिक मनोज भारती, अध्यक्ष नगर पंचायत इटवा विकास जायसवाल, पीओ डूडा सुनीता सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इटवा सन्दीप कुमार व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।