नेपाल की जल्द यात्रा कर सकते हैं सीएम योगी

जे पी गुप्ता

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की यात्रा कर सकते हैं।
बताते चले कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के संसदीय प्रतिनिधि मंडल शामिल होने लखनऊ आया हुआ था। उक्त जानकारी लुम्बिनी विकास कोस के सेवा निवृत्त सदस्य एव कांग्रेस के नेता राजेश ज्ञावाली ने दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नेपाल भ्रमण के लिए आमंत्रित नेपाल के प्रतिनिधि मण्डल ने किया है। और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लुम्बिनी एव पशुपतिनाथ के यात्रा के लिए उत्सुक हैं। बताते चले कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। नेपाल के प्रतिनिधि मंडल में सांसद अभिषेक शाह, राजेश ज्ञावाली, राजेश आचार्य, अजय थापा शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post