📅 Published on: October 12, 2024
महेंद्र कुमार गौतम
पथरा बाजार। विकास खंड मिठवल के बनकटा में राप्ती नदी का जलस्तर कम होने से नदी की धारा गांव के समीप से बह रही है। नदी गांव के तरफ तेजी से कटाव कर रही है। राप्ती नदी की कटान से अब तक एक दर्नज पेड़ नदी में समां चुके हैं |
जिससे ग्रामीण काफी डरे और सहमें है। बनकटा गांव के पास इसी तरह से नदी कटाव करती रही तो जल्दी ही नदी की धारा बनकटा गांव को अपने आगोश में ले लेगी।
बब्बू पाठक, पंकज पाठक, राम कुबेर, पुरुषोत्तम पाठक, शिव मूर्ति पाठक, चन्द्रभान पाठक ने बताया कि गुरुवार को सिंचाई विभाग के अधिकारी गांव में आये थे। कटान स्थल का निरीक्षण करने के बाद वापस चले गये। जल्द ही कोई ठोस उपाय नहीं किया गया तो नदी के इतने तेजी कटान से गांव के पश्चिमी छोर का अस्तित्व खत्म हो जायेगा।