📅 Published on: October 15, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गोल्हौरा मुस्तहकम गांव निवासी राकेश गुप्त पुत्र कमलापति गुप्त शनिवार की शाम साथियों के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए बानगंगा नदी बैराज गया था।
शनिवार की रात मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर मेले में घूम टहल वह अपने गांव गोल्हौरा मुस्तहकम बाइक से वापस लौट रहा था। अभी वह गोल्हौरा टोल प्लाज़ा के पास पहुंचा ही था कि वहां पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से भिड़ गया। इसमें वह घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने घायल राकेश गुप्त को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।