सिद्धार्थ नगर – बढनी कसबे में इ रिक्शे पर सवार नेपाली नागरिक से ढाई लाख रुपए की लूट

नेपाली नागरिक अपने मेहनत और ईमानदारी को लेकर पूरे दुनिया में जाने जाते है जब वह अपनी मेहनत कि कमाई लेकर भारत से नेपाल अपने घर को जाते हैं तो ऐसी घटना अक्सर भारतीय क्षेत्र में हो जाती है | 

kapilvastupost 

बढ़नी सिद्धार्थनगर – नगर पंचायत क्षेत्र बढ़नी में नेपाली नागरिक से ढाई लाख रुपए लूट की चर्चा जोरोंसे पर चल रही है |

बताया जाता है कि दिल्ली के होटल में बेटर का काम करने वाला नेपाली अपने घर जाने के लिए बस से बढ़नी में उतर कर रात में एक ई रिक्शा पर सवार होकर जा रहा था कि रास्ते में ही उसके साथ रहने वाली महिला के पर्स को गायब कर दिया गया|

बतायाजता है कि उसमें ढाई लाख रुपए रखे हुए थे इस घटना की सूचना नेपाली व्यक्ति ने स्थानीय पुलिसकर्मी दिया|
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वारदात की छानबीन कर कर रही है पता चला है कि उक्त नेपाली नागरिक ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी नेपाली पुलिस को भी दिया |

सूचना पर भारत और नेपाल दोनों पुलिस घटना को अंजाम देने वाले ई-रिक्शा चालक की खोज कर रही है|

चर्चा है कि इस लूट कि घटना वाले घटनास्थल को लेकर सेफ साइड करने की कोशिस हो रही है |

error: Content is protected !!
17:33