सिद्धार्थ नगर – एस पी प्राची सिंह की शानदार पहल वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया दीपावली का त्यौहार

nizam ansari 

दीपावली के पावन पर्व पर सिद्धार्थ नगर जनपद की महिला पुलिस कप्तान प्राची सिंह ने अनोखी पहल करते हुए वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया।

एस पी प्राची सिंह ने दीपावली की शुभकामनाएँ देने और बुजुर्गों के साथ समय बिताने के उद्देश्य से वृद्धाश्रम का दौरा किया। उन्होंने वृद्धजनों के बीच मिठाई और फल वितरित किए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली।

इसी क्रम में पुरुष और महिला थानाध्यक्ष ने बुजुर्गों के हालचाल पूछे और उनसे उनकी जीवन की कहानियाँ सुनीं। इस मौके पर उन्होंने बताया कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं, और उनका आशीर्वाद अनमोल है।

कप्तान प्राची सिंह ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए और उनके अनुभव से सीखना चाहिए। थानाध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन उनकी हरसंभव सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

वृद्धजनों ने पुलिस के इस मानवीय पहल की प्रशंसा की और दीपावली के मौके पर उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए आशीर्वाद दिया।

वृद्धाश्रम के कर्मचारियों ने भी पुलिस के इस सहयोग को सराहा और कहा कि इस प्रकार की पहल से वृद्धजनों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें अपनापन महसूस होता है।