सिद्धार्थ नगर – कांग्रेस पार्टी ने चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर डुमरियागंज 20 नवंबर / बीती रात डुमरियागंज ब्लाक के ग्राम वासा दरगाह में कांग्रेस पार्टी द्वारा ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया ।

जिसमें कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को जाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया चौपाल में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी केशव चन्द्र यादव भी उपस्थित थे।

चौपाल का संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष केशव चन्द्र यादव ने कहा गेहूं बुवाई का समय चल रहा लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों एवं बाजार से डाई खाद एवं बीज गायब है । किसान दोगुने दामों में डाई खाद खरीदने को मजबूर हैं ।

केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है वो सिर्फ देश में नफ़रत फैलाने का काम कर रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि जनपद के अधिकांश सरकारी क्रय विक्रय केन्द्रो पर ताला लटक रहा है धान की खरीदारी सिर्फ कागजों में हो रही है किसान अपना धान औने पौने में बेचने को मजबूर हैं।

इसके खिलाफ जल्द ही कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर आन्दोलन छेडेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव अनिल भारती एवं नादिर सलाम, ब्लाक अध्यक्ष मुकेश चौबे, रियाज़ मनिहार, अखलाक अहमद, पूर्व प्रधान काजी अमजद मूख्तार, काजी फसीह, काजी मोहम्मद मदनी, अख्तर, हसीब अहमद, अकबर अली, वलीऊल्लाह हाशमी, काजी जहांगीर आलम, युनुस चौधरी, अर्जुन कन्नौजिया, अदनान अहमद, काजी अली, निराले भाई, बेचन प्रसाद, राहुल श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित थे।