सिद्धार्थ नगर – प्रेमी के साथ विवाहिता फरार साथ में लाखों के जेवर भी ले उडी

Kapilvastupost

बांसी, सिद्धार्थनगर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की लगभग 20 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर से कीमती जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पति ने थाना कोतवाली पर तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

विवाहित महिला के पति ने थाना कोतवाली पर बुधवार को तहरीर देकर कहा है कि लगभग 5 वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना कठेला समय माता क्षेत्र के एक गांव में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। वह मेहनत मजदूरी करने वाला गरीब व्यक्ति है, और मुंबई में रहकर मजदूरी करता है।

अपने साथ वह अपनी पत्नी को भी मुंबई ले गया था।

इसी दौरान अपने प्रेमी से वह मोबाइल पर बात किया करती थी। अभी 2 सप्ताह पूर्व ही वह मुंबई से अपनी पत्नी के साथ अपने गांव आया। इसी दौरान 7 दिसंबर को उसकी पत्नी अपना और अपने सास और जेठानी का सारा जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

कई दिन तलाश करने के बाद बुधवार को उसने थाना कोतवाली पर तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, और पत्नी जो जेवर लेकर भागी है उस जेवर को बरामद करने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामपाल शुक्ला का कहना है की तहरीर मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।