📅 Published on: December 13, 2024
अखिलेश सिंह
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में जुबैदा खातून की शादी एजाज खान से हुई थी। लेकिन शादी के 6 महीने बाद ही जुबैदा का जीवन नर्क बन गया।
एजाज खान ने जुबैदा का पूरा जेवर जबरन ले लिया और जाकर बेच दिया जुबेदा के पास जो भी कुछ नगद रुपए थे वह भी उससे ले लिया और जुबेदा के पिता से जबरन दुकान खोलने को लेकर 80,000 हजार रुपये भी ले गया।
लेकिन आज तक कहीं उसकी दुकान नहीं दिखी वही जुबैदा के पिता ने जब इस बात की शिकायत की, तो एजाज खान ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं और धमकियां देने लगा।
जुबैदा ने कहा है कि वह एजाज खान के साथ नहीं रहना चाहती और उसे तलाक चाहिए। जुबैदा के पिता ने इस मामले को अपने बड़े दामाद रियाज खान जो धनोरा का निवासी है उनको बताया रियाज ने मौके पर फोन करके एजाज से बात किया और पूरी जानकारी करने की कोशिश की लेकिन एजाज खान ने अपने बड़े साढू रियाज खान को गालियां देने लगा और धमकी दूसरे के फोन से करवा कर दिलाने लगा |
रियाज खान ने अपनी छोटी साली से पूरे मामले की जानकारी ली वही जुबेदा ने बताया की रियाज नशे की गोली खाकर पूरा दिन सोता रहता है और रात भर जागता है कई बार हमने उनसे कहा कि कहीं बाहर कमाने के लिए चले जाओ |
लेकिन रियाज नहीं माना अपने भविष्य को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया कि मैं इसके साथ नहीं रहूंगी अब रियाज हमारे घर पर आकर हमारे पिता को गाली गलौज करता है वही जुबेदा के पिता ने चौकी इंचार्ज सुरेश यादव पलटा देवी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है|