📅 Published on: December 13, 2024
अखिलेश सिंह
जनपद सिद्धार्थनगर के कोतवाली शोहरतगढ़ अंतर्गत ग्राम जगर गठिया की रहने वाली कमरुन निशा ने क्राइम ब्रांच मुंबई में फोन करके यह सूचना दे दी है कि उनके पति बादशाह की किसी ने हत्या कर दी है। लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की, तो पता चला कि कमरुन निशा की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है और उनका इलाज गोरखपुर से चल रहा है।
स्थानीय पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर अगल-बगल के लोगों से संपर्क किया, तो पता चला कि बादशाह सुबह नमाज पढ़ने के लिए गए थे और वहां से आने के बाद घर आकर बैठे ही थे कि उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही क्षणों में उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस अधिकारी ने पूरे मामले की छानबीन कर पूरे मामले की सही रिपोर्ट लगाई है। बादशाह के तीन बेटे हैं जो सऊदी में रहते हैं और घटना की जानकारी पुलिस ने उनके बेटों को दे दी है।
इस मामले में पुलिस ने कमरुन निशा के परिवार को आश्वासन दिया है कि उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, पुलिस ने यह भी कहा है कि अगर कमरुन निशा को किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।