सिद्धार्थ नगर – महीने भर के अन्दर दो बाइकों की चोरी दोनो ही घटना सी सी टी वी में कैद पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

शोहरतगढ, सिद्धार्थनगर। नगर में बाइक चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा अभी माह भर पहले छतहरी फील्ड के पास से एक पल्सर बाइक को लिफ्टर ने उड़ा लिया और अब दूसरी घटना से नगर वासियों में बेचैनी आखिर सी सी टी वी फुटेज का कोई मतलब नहीं निकल रहा है

नगर पंचायत शोहरतगढ अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत वार्ड ब्वाय की खडी बाइक अस्पताल से चोरी हो गयीं। वहीं बाइक ले जाता हुआ चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।

वार्ड ब्वाय प्रभात रतन ने शोहरतगढ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अभी विगत महीने में शोहरतगढ थाना के पीछे रेलवे स्टेशन शोहरतगढ के पास से पल्सर बाइक चोरी हुई थी, वह भी चोर सीसीटीवी कैमरे में बाइक ले जाता दिखाई दे रहा था। बाइक चोर को शोहरतगढ पुलिस की खौफ नहीं है।

एक तरफ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह लगवा रही है और शोहरतगढ पुलिस आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरी का पर्दाफाश नहीं कर पा रही है।

वहीं सीएचसी शोहरतगढ में कार्यरत वार्ड ब्वाय प्रभात रतन ने शोहरतगढ थाने पर तहरीर देकर बताया कि मैं रोज की भांति बुधवार को सीएचसी शोहरतगढ पर ड्यूटी करने आया था। बाइक अस्पताल के परिसर में खडा कर दिया था। ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब घर जाने के लिए बाइक के पास आया तो देखा बाइक वहा नहीं है।

काफी खोजबीन करने पर भी बाइक का नहीं चला पता। सडक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में जब देखा गया तब चोर बाइक ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सम्बन्ध में शोहरतगढ थाना प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है।

जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन माह के भीतर शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र में आधा दर्जन बाइकें चोरी हुई है। पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर पायी है। इससे उसकी कार्यशैली को लेकर सवालियां निशान लग रहा है।