सिद्धार्थ नगर – किरायदार ने मकान मालिक पर लगाया सेंध काटकर चोरी करने का आरोप

गुरु जी की कलम से

बढ़नी कस्बे के एक दुकान के किरायदार ने मकान मालिक पर सेंध काट कर चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी पर तहरीर दिया है।
शुक्रवार को कस्बे के चट्टी बाजार के निवासी बिरजू पुत्र फूलचंद्र गुप्ता ने पुलिस चौकी पर तहरीर देते हुए कहा कि चट्टी बाजार में एसएसबी पिकेट से लगभग 30 कदम पर किराए पर बर्तन की बेचने का व्यापार करता है,शुक्रवार को दुकान खोलने पर पता चला कि किसी ने सेंध काट कर चोरी कर किया है,दुकान के गल्ले से तीन दिन की बिक्री की नकद धनराशि लगभग 80000 रूपए एवं तामा,पीतल,का बर्तन जिसका वजन लगभग सत्तर किलो गायब था,पीड़ित ने अपने दिए गए तहरीर में मकान मालिक फिरोज खान पुत्र सनवर निवासी चट्टी बाजार पर चोरी का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी बढ़नी अमला यादव ने बताया मामला संज्ञान में है,मामले की जांच की जा रही है।

फोटो–बढ़नी कस्बे के बर्तन की दुकान से सेंध काट कर हुई चोरी।