गेंहू फसल को आग से बचाने के लिए पीपुल्स एलाइंस किसान मोर्चा ने चलाया फसल बचाओ अभियान

निज़ाम अंसारी

डुमरियागंज / सिद्धार्थ नगर गेहूं फसल के कटान का समय चल रहा है, फसल पक कर तैयार खेतों में खड़ी है। गर्मी का मौसम व हवाएं तेज़ी से चल रही हैं। ऐसे में फसल में आग लगने की संभावना ज्यादा होती है। हर साल जनपद में हज़ारों एकड़ गेंहू के फसल जल कर राख हो जाते हैं। ऐसे में पीपुल्स एलाइंस किसान मोर्चा ने आग से फसल बचाव अभियान चालू कर जागरूकता के लिए पोस्टर जारी किया। पोस्टर को जागरूकता के लिए ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। जिससे किसानों के फसल को आग लगने से रोका जा सके।

पीपुल्स एलाइंस के नेता इं शाहरुख अहमद ने जनपद वासियों से अपील की है कि गेंहू का फसल पककर तैयार है, ऐसे में हमें गर्मी व तेज हवाओं की वजह से बिजली के शार्ट सर्किट, बीड़ी-सिगरेट से अपने फसल को आग लगने से बचाना है।

आग लगने पर इन नम्बरों पर सम्पर्क करें-
नौगढ़ फायर स्टेशन- 9454418809, 9454418810

डुमरियागंज फायर स्टेशन- 9454418811, 9454418812

वंही उन्होंने कहा कि गेंहू के विक्रय के लिए क्रय केंद्र 1 अप्रैल से खोले जा रहे हैं। सिद्धार्थनगर में 68 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अपना उपज बेचने के लिए आपको खाद्य विभाग के वेबसाइट पर पंजीकरण कराना आवश्यक है। इस बार गेंहू खरीद रेट 2015 रुपये रखी गई है। बिचौलियों से बचें और अपना उपज क्रय केंद्र पर ही बेचें।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post