विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

जे पी गुप्ता

सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो गई है। 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक पखवाड़ा चलेगा। इसी क्रम में सोमवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर में आशा बहुओं को प्रशिक्षण दिया गया तथा स्वास्थ्य कर्मियों एव आशाओं ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को संचारी रोग से बचाव हेतु जागरूक किया।

जागरूकता रैली सीएचसी अधीक्षक डॉ सुबोध चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डॉ सुबोध चंद्रा ने कहा कि ये सरकार का बेहद महत्वाकांक्षी अभियान है। रैली के माध्यम से इसका संदेश पूरे क्षेत्र में जाएगा। इसका लाभ जनता को मिलेगा। बीसीपीएम राजकुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान दो से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।

तथा 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक पखवाडा चलेगा। इसमें कई विभागों द्वारा सहयोग किया जाएगा। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान वैक्टर जनित रोग मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के दौरान बुखार, टीबी और कोविड के लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर रोगियों को चिन्हित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नि:शुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।

नोडल अधिकारी राजकुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत ही जिले में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी। 12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड का टीका नहीं लगा है, उन्हें टीके से प्रतिरक्षित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी, वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर डीईओ सतीश श्रीवास्तव डॉ महेश कुमार, आशा निर्मला, सोना, कुमकुम, शीला, रिकी, सोनमती, रेखा, श्रीदेवी, शर्मिला शशिप्रभा, हनीफ आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post