सिद्धार्थ नगर – मृत अवस्था में मरीज को अस्पताल पर छोड़कर भागे तीमारदार पुलिस जांच जारी

Kapilvastupost

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के मस्जिद टोला में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां सोमवार शाम इलाज करने से पहले एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है, व्यक्ति के मुंह से झाग निकला रहा था।

वहीं, बाइक सवार दो व्यक्ति जो मृतक युवक को व अस्पताल लेकर आए थे। मृत घोषित न होने के बाद शव छोड़कर फरार हो गए। ने सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद मामले की जांच में पुलिस टीम जुट र गई है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम शोहरतगढ़ क्षेत्र के सिरसिया मिश्र टोला मदरहिया दिनेश चौधरी (45) पुत्र संतराम उर्फ भोरे को दो लोग व बाइक पर बैठाकर शोहरतगढ़ नगर न पंचायत के मस्जिद टोला में एक प्राइवेट । चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे।

बाइक से जैसे ही उतार कर अस्पताल अंदर ले जाते समय उसके मुंह से झाग निकला रहा था। यह देखकर दोनों व्यक्ति मृत दिनेश चौधरी को अस्पताल के बाहर एक बेंच पर लेटाकर बाइक लेकर फरार हो गए। उन दोनों भागता देखकर मोहल्ले वाले पहुंच गए।

देखते-देखते अस्पताल के बाहर काफी भीड़ हो गई। भीड़ व शोर सुनकर अस्पताल के अंदर से निकलकर चिकित्सक डॉ. शादाब अंसारी पहुंच गए। देखा कि भीड़ के घेरे एक बेंच एक व्यक्ति पड़ा हुआ है, उसके मुंह से झाग निकला रहा है। जांच किया तो व्यक्ति मर चुका था।

चिकित्सक ने इस घटना की जानकारी शोहरतगढ़ पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव का पंचनामा किया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन थाना पर पहुंच गए, और रोने बिलखने लगे। थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।